निसार शाहीन शाह
जम्मू: जम्मू और कश्मीर के डोडा में बुधवार को एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 39 हो गई है। वहीं 17 घायल लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। डोडा के डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से हुई बातचीत में यह जानकारी दी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर डाले एक पोस्ट में लिखा, ”जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुई बस दुर्घटना दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वालों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।’ पीएम मोदी ने बताया कि सभी मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख और घायलों को 50 हज़ार रुपए दिए जाएंगे।
डोडा ज़िले के डीसी हरविंदर सिंह के अनुसार, यह हादसा शायद बस पर ड्राइवर के नियंत्रण खो देने के कारण हुआ लगता है। उन्होंने बताया कि ड्राइवर शायद मोड़ पर ठीक से बस मोड़ नहीं पाया जिसके कारण बस बाईं साइड से निकलकर दाईं तरफ नीचे खाई में जा गिरी। उन्होंने इस हादसे की जांच के लिए एक समिति बनाए जाने का एलान किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…