बापुनंदन मिश्रा
डेस्क: छठ पूजा देश के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। यह त्योहार भगवान सूर्य को समर्पित है। छठ पूजा मुख्य रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल नेपाल के कुछ हिस्सों में मनाई जाती है।
पहला दिन- नहाय-खाय
इस साल नहाय-खाय 17 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन व्रती सुबह स्नान करने के बाद नए वस्त्र धारण करते हैं। उसके बाद प्रसाद बनाकर खाते हैं। बताते चले कि इस दिन प्रसाद के रूप में कद्दू चना दाल की सब्जी, चावल आदि सेंधा नमक घी से बनाए जाते हैं।
दूसरा दिन- खरना
महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना बनाया जाता है। इस साल खरना 18 नवंबर 2023 दिन शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखने के बाद केवल एक ही समय शाम को मीठा भोजन करते हैं। इस दिन प्रसाद के रूप में खीर बनाया जाता है। इस खीर को मिट्टी के चूल्हे आम की लकड़ी से तैयार किया जाता है।
संध्या अर्घ्य
महापर्व छठ के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। यह छठ पूजा का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दिन सभी लोग छठ घाट पर जाते हैं। इस साल छठ पूजा का अस्तचलगामी अर्घ्य 19 नवंबर 2023 दिन रविवार को मनाया जाएगा।
ऊषा अर्घ्य
छठ पूजा के अंतिम दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस साल ऊषा अर्घ्य 20 नवंबर 2023 दिन सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन अर्घ्य देने के बाद व्रती प्रसाद ग्रहण कर पारण करते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…