Others States

दिल्ली-एनसीआर में महसूस हुए भूकंप के झटके

तारिक़ खान

डेस्क: दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, 4 बजकर 16 मिनट पर 5.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र नेपाल था।

इससे पहले 4 नवंबर को रात 11 बजकर 47 मिनट पर नेपाल में 6.4 तीव्रता का तेज भूकंप आया था, जिसका केंद्र जाजारकोट में था। इस भूकंप के झटके दिल्ली समेत उत्तर भारत में महसूस किए गए थे।

अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को आए इस भूकंप में 153 लोग मारे गए हैं, जिसमें 83 महिलाएं और 70 पुरुष शामिल हैं। हादसे में घायल हुए कुल 338 लोगों में से 243 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 95 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts