संजय ठाकुर
डेस्क: दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने सोमवार को दिल्ली में वायु प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर को ध्यान में रखते हुए आगामी 13 से 20 नवंबर वाले हफ़्ते में ऑड – ईवन लागू करने का फ़ैसला किया है।
दिल्ली सरकार ने सोमवार को इस मुद्दे पर उच्चस्तरीय बैठक करके वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए कदम उठाए हैं। दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया है कि 13 से 20 नवंबर के बीच दिल्ली में ऑड – ईवन व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, राय ने कहा है कि ‘स्कूलों से कहा गया है कि वायु प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए 10वीं और 12वीं को छोड़कर फ़िज़िकल क्लासेज़ बंद की जाएं’। इसके साथ ही दिल्ली में निजी और सरकारी दफ़्तरों में पचास फीसद कर्मचारियों के लिए घर से काम करने के फ़ैसले पर आने वाले दिनों में फ़ैसला लिया जा सकता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…