National

पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता साधु सिंह धर्मसोत पर ईडी की छापेमारी

अनुराग पाण्डेय

डेस्क: प्रवर्तन निदेशालय एक कथित वन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में राज्य के पूर्व वन मंत्री और कांग्रेस नेता साधु सिंह धर्मसोत के ठिकानों पर छापेमारी की है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि गुरुवार को राज्य में 14 जगहों पर ईडी सर्च ऑपरेशन कर रही है।

ये कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम यानी पीएमएलए की धाराओं तहत की जा रही है। बताते चले पांच बार के विधायक धर्मसोत को इस साल की शुरुआत में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के आरोप के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts