तारिक़ खान
डेस्क: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को सुबह 7 बजे से वोटिंग की जा रही है। तेलंगाना विधानसभा की कुल 119 सीटों के लिए 2,290 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। राज्य के 3.26 करोड़ मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। राज्य में 35,655 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। राज्यभर में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी।
तेलंगाना में एक चरण में मतदान हो रहा और सभी 119 सीटों पर गुरुवार को वोट डाले जा रहे हैं। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में वोटिंग शुरू होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- “ मैं तेलंगाना के अपने बहनों और भाईयों से रिकॉर्ड मतदान की अपील करता हूं। साथ ही मेरी फर्स्ट टाइम वोटर्स से भी अपील है कि वह भी अपने मताधिकारों का बढ़-चढ़ कर इस्तेमाल करे।”
तेलंगाना में भारी मात्रा में कीमती सामान की जब्ती पर एआईएमआईएम चीफ ओवैसी ने कहा कि जहां तक मुझे जानकारी है, पैसा नजदीकी राज्यों से आ रहा है, जिसे जब्त कर लिया गया है। यह हम सभी के लिए एक बड़ी चुनौती है। ओवैसी ने लोगों से वोट डालने की अपील की ताकि संविधान में लोगों के विश्वास को मजबूत किया जा सके। साथ ही लोकतंत्र मजबूत हो और सांप्रदायिक सद्भाव के साथ विकास हो। राज्य के शहरी इलाकों में वोटिंग प्रतिशत बढ़ रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…