शाहीन बनारसी
डेस्क: हमास इसराइल जंग के दरमियान चल रहे अस्थाई युद्ध विराम में राहत सामग्रियों का गज़ा में जाने का सिलसिला जारी है। इन राहत सामग्रियों में कई ट्रक इधन भी अन्दर गया है। इस दरमियान युद्ध विराम समझौतों के तहत इसराइल ने अपनी जेलों में बंद कई फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया।
आज इसराइल के एक अधिकारी ने बताया है कि हमास शुक्रवार की तरह शनिवार को भी इसराइली बंधकों को रिहा करेगा। समाचार एजेंसी एएफ़पी ने इसराइल के एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि हमास शनिवार को 14 बंधकों को रिहा करेगा। जिसके बदले में इसराइल अपने यहाँ जेलों में बंद फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। ये अदला बदली अब से कुछ वक्त के बाद होने की संभावना है।
इसराइली अधिकारियों ने बताया है कि इसराइल इसके बदले 42 फ़लस्तीनी क़ैदियों को रिहा करेगा। समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार, इसराइल के एक बंधक के बदले तीन फ़लस्तीनी क़ैदियों को रिहा करने के फॉर्मूले पर सहमति बनी है। क़तर और मिस्र के प्रयासों से इसराइल और हमास के बीच हुए अस्थाई युद्धविराम के पहले दिन शुक्रवार को इसराइल के 13 क़ैदियों की रिहाई हुई थी। उसके बदले में इसराइल ने भी 39 फ़लस्तीनी क़ैदी रिहा किए थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…