शाहीन बनारसी
वाराणसी: अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा विरोधी पखवारे के अवसर पर एशियन ब्रिज इंडिया और ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान के जानिब से स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य मेले में 123 ग्रामीणों की योग्य चिकित्सको से जाँच करवा कर उनके सलाह अनुसार मुफ्त दवाये दिया गया। स्वास्थ्य जाँच करवाने के लिए एशियन ब्रिज इंडिया और ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान के कार्यकर्ताओं ने आसपास के इलाकों में जागरूकता अभियान चला कर लोगो को इस स्वास्थ्य मेले के लिए आमंत्रित किया था।
इस चिकित्सा शिविर के साथ सोलह दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोधी पखवारे की शुरुआत की गयी है। आगामी 16 दिनों तक चलने वाले इस इस कार्यक्रम में महिला हिंसा विरोधी विभिन्न प्रकार के जागरूकता और परामर्शन आदि के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। ज्ञातव्य है कि दुनिया भर में महिलाओं पर हो रही हिंसा को रोकने और महिलाओं को जागरूक करने के लिए हर साल 25 नवंबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोधी पखवारे का आयोजन किया जाता है।
25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलने वाले इस वैश्विक अभियान में महिलाओं और लड़कियों के विरुद्ध हिंसा की रोकथाम पर केन्द्रित कार्यक्रम किये जाते हैं। इसके अंतर्गत जागरूकता बढ़ाने, पैरोकारी को प्रोत्साहन देने और चुनौतियों व समाधान को ध्यान में रखकर दुनिया भर में कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। आज के आयोजन में प्रमुख रूप से शिवांगी, दीक्षा, नीति, सरिता, अनुज, किरन आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…