आफ़ताब फारुकी
डेस्क: भारतीय फुटबॉल टीम ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 एएफसी क्वालिफायर के दूसरे राउंड के ग्रुप ए मैच में कुवैत को 1-0 से हरा दिया है। कुवैत में खेले जा रहे है फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर भारत के लिए एक मात्र विजयी गोल मनवीर सिंह ने 75वें मिनट में किया। भारत फीफा रैंकिंग में 102 वें स्थान पर है, जबकि कुवैत 136वें स्थान पर है।
मैच में शुरू से ही संघर्ष दिखा। पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी थीं। हालांकि भारत की शुरुआत अच्छी थी। पहले हाफ के मैच में खेल पर भारत का दबदबा दिख रहा था। हालांकि भारतीय टीम के पास गोल करने के कई मौके आए थे लेकिन वह उन्हें भुना नहीं सका।
कुवैत के पास भी फ्री किक से गोल हासिल करने का मौका था लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिल सकी। 75वें मिनट में मनवीर सिंह गोल करने में कामयाब रहे। उन्होंने लल्लियानजुआला छांग्ते के शानदार पास को गोल में तब्दील करते हुए भारत को 1-0 से जीत दिलाई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…