ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की लंका पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से चोरी की 4 बाइक बरामद किया है। गिरफ्तार शातिर वाहन चोरी में एक कैमूर (बिहार) निवासी आदित्य पाण्डेय और दूसरा बजरडीहा निवासी सुमित पाण्डेय है। पुलिस ने आज विधिक कार्यवाही कर दोनों को अदालत में पेश किया जहा से अदालत के हुक्म पर दोनों को जेल भेज दिया गया।
पकड़े गये अभियुक्तगण कैमूर (बिहार) निवासी आदित्य पाण्डेय और दूसरा बजरडीहा निवासी सुमित पाण्डेय द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोग घूम घूम कर मोटर साइकिलें चोरी करते हैं तथा उन्हें बेंचकर अपना खर्च चलाते हैं। बरामदशुदा मोटरसाइकिलों के बारे में पूछा गया तो बताये कि UP65CR7572 अपाचे BHU के इमरजेंसी गेट से दिनांक 14/11/2023 को चोरी किये थे तथा दूसरी गाड़ी UP65BS5093 अपाचे ब्लैक कलर अस्सीघाट के कोविलूर मठ से 15-20 दिन पहले चोरी किये थे। जिन्हें आज हम लोग बेचने जा रहे थे। पुलिस ने उनकी इशंदेही पर 02 चोरी की मोटरसाइकिलें उनके घर आश्रम के पास खण्डहरनुमा एक मकान से बरामद किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…