तारिक़ खान
डेस्क: अमेरिका के एक गुरुद्वारे में भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। मामला न्यू यॉर्क के हिक्सविले गुरुद्वारे का है। संधू, 26 नंवबर को गुरुपर्व के मौके पर वहां प्रार्थना करने गए थे। तभी उन्हें खालिस्तान समर्थकों ने घेर लिया। घटना के पीछे खालिस्तान समर्थकों का हाथ बताया जा रहा है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भाजपा के प्रवक्ता आरपी सिंह ने वायरल वीडियो शेयर कर लिखा है कि ‘खालिस्तानियों ने भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू के साथ धक्का-मुक्की की कोशिश की। उनसे गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की असफल साजिश में भूमिका को लेकर निराधार सवाल किए गए। न्यूयॉर्क के हिक्सविले गुरुद्वारे में खालिस्तान समर्थकों का नेतृत्व करने वाले हिम्मत सिंह ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की भूमिका के लिए राजदूत संधू पर भी आरोप लगाया।’
गौरतलब हो कि ऐसी घटना कोई पहली बार नही हुई है। इस साल जुलाई में अमेरिका से इस तरह की एक और घटना सामने आई थी। सैन फ्रैंसिस्को में खालिस्तान चरमपंथियों ने भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला किया था। फिर सितंबर में युके के स्कॉटलैंड में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय अधिकारी के साथ बदतमीजी की थी। युके में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को स्कॉटलैंड में एक गुरुद्वारे में जाने से रोका गया था।
बता दें, कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंसियों का हाथ होने का आरोप लगाया था। वो कई बार अपने इस दावे को दोहरा चुके हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वो इससे जुड़ी खुफिया जानकारियां भारत के साथ साझा कर चुके हैं। इधर, भारत ने कनाडा के आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…