तारिक़ आज़मी
डेस्क: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित सिल्कयारा की निर्माणाधीन सुरंग में पिछले 17 दिनों से फंसे 41 में से पहले 13 मजदूर को बाहर निकाल लिया गया है। कई दिनों तक चले बचाव अभियान के बाद अब मज़दूर सुरंग से बाहर निकालने शुरू हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई पर आ रही तस्वीरों में मज़दूर एम्बुलेंस से सुरक्षित बाहर निकलते दिख रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक़ अब तक कुल 13 मज़दूर बाहर आ चुके हैं। उन्हें एम्बुलेंस के ज़रिए सीधा चिन्यालीसौड़ के स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा है। डॉक्टर्स की निगरानी में उनका यहां इलाज किया जाएगा।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को बताया है कि सुरंग में पाइप डालने का काम पूरा हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने स्वास्थ्य केंद्र के अंदर की एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें बताया गया है कि मज़दूरों के लिए बेड तैयार कर लिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) और पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे भी वहां मौजूद हैं। वे कुछ देर पहले सिल्क्यारा सुरंग से बाहर आए हैं। इसके साथ ही सुरंग के बाहर एम्बुलेंस, स्ट्रेचर और डॉक्टर भी तैयार खड़े हैं। मज़दूरों को जैसे ही बाहर निकाला जाएगा, उन्हें डॉक्टर के निरीक्षण में रखा जाएगा।
इससे पहले बचाव अभियान से जुड़ी ज़िम्मेदारियां संभाल रहे अतिरिक्त सचिव (तकनीकी, सड़क और परिवहन) महमूद अहमद ने बताया था कि ‘कुल 86 मीटर में से वर्टिकल ड्रिलिंग 44 मीटर तक हो गयी है। हर विकल्प पर काम लगातार चल रहा है। टीएचडीएस ने भी सुबह से सात ब्लास्ट किए हैं।’ बताते चले कि उत्तरकाशी के सिलक्यारा में बन रही यह सुरंग 12,000 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 890 किलोमीटर लंबे चार धाम प्रॉजेक्ट का हिस्सा है। इसके तहत उत्तराखंड में मौजूद चार अहम हिंदू धर्म स्थलों को डबल-लेन हाइवे से जोड़ा जा रहा है। सुरंग के मुहाने में 60 मीटर तक गिरे मलबे को हटाने और अंदर फंसे मज़दूरों को पाइप से रेंगते हुए बाहर निकाला जा रहा है। इस कोशिशों में कई अड़चनें आई जैसे कि ड्रिलिंग कर रही मुख्य मशीन ही ख़राब हो गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…