तारिक़ आज़मी
डेस्क: सियासत में जब तक इतिहास की एंट्री न हो तब तक लगता नही है कि चुनाव पूरा हुआ है। 5 राज्यों के चल रहे चुनावो में अभी तक आरोप प्रत्यारोपो का दौर सभी सियासी दलों के एक दुसरे पर जारी थे। मगर इतिहास ख़ास तौर पर मुगलों की आमद चुनाव में नही हुई थी। मगर अब वह भी पूरी हुई है और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने अपने भाषण में बाबर, अकबर औरंगज़ेब पर बयान देकर अब उनकी एंट्री करवा लिया है।
कांग्रेस नेता कमलनाथ का नाम लेकर उन्होंने कहा, ‘अगर आप हनुमान भक्त हैं तो राम मंदिर क्यों नहीं बनाया? अगर नरेंद्र मोदी सत्ता में नहीं आते तो क्या इतना भव्य राम मंदिर बन पाता? आज कमलनाथ भगवान हनुमान के चित्र वाला केक काटते हैं और उस पर चाकू चलाते हैं। आप कहते हैं कि आप हनुमान भक्त हैं, अगर आप वाकई भक्त हैं तो आप हनुमान मंदिर जा सकते हैं और पूजा कर सकते हैं।’
उन्होंने आरोप लगाया, ‘भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप शुरू किया जहां 500 करोड़ रुपये की रिश्वत की लेनदेन हुई। वो भूपेश ऐप, हिमंता ऐप भी तो बना सकते थे, उन्होंने महादेव का नाम क्यों इस्तेमाल किया। एक ने महादेव के नाम पर ऐप बना दिया, दूसरे ने हनुमान जी को केक पर ला दिया।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…