फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी जिले में बढ़ते आपराधिक मामलों के बाद खीरी पुलिस को कुछ राहत मिलती दिखाई दी है जिसमें आईजी रेंज लखनऊ के दिशा निर्देश पर पुलिस ने बीते दिनों एक ज्वेलरी (आभूषण) की दुकान पर हुई 75 लाख रूपये की चोरी का खुलासा कर शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बता दें बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने पुलिस लाइन सभागार में एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर यह खुलासा किया है।
जानकारी मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर कर चार शातिर चोर मनोहर उर्फ नन्नू, भोला, कुंजा उर्फ वेद प्रकाश व अमित निवासी जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से ही चोरी किया हुआ लगभग 95 प्रतिशत सोने चांदी के जेवर सहित चोरी का काफी सामान बरामद हुआ है। इसके अलावा चोरों के पास से अवैध असलहे भी बरामद हुए हैं। चोरों की गिरफ्तारी और पूरे माल की बरामदगी से सर्राफा व्यापारी पूरी तरह से संतुष्ट हैं सर्राफा व्यापारियों ने क्राइम ब्रांच की टीम और निघासन थाना पुलिस का धन्यवाद अदा किया साथ ही एसपी गणेश प्रसाद ने टीम को ₹25000 इनाम देने की घोषणा की है।
बताया जा रहा है कीशातिर चोरों ने पहले दुकान पर नज़र रखी जिसके बाद दुकान में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम न होने के चलते दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।ये शातिर चोर प्रदेश के कई इलाकों में बड़ी चोरी की घटना को पहले भी अंजाम दे चुके हैं। शातिर चोरों ने माल को बराबर हिस्सों में बताकर मिट्टी में दफना दिया था और बीते दिन माल लेकर बेचने के लिए निकले थे। फिलहाल सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी ली जा रही है और पुलिस ने सभी को संबंधित धाराओं में कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…