शफी उस्मानी
डेस्क: हैवान केवल किस्से कहानियो का ही हिस्सा नही होते है। समाज में भी कुछ ऐसे हैवान है जिनके करतूत को देख कर राक्षस भी शर्मिंदा हो जाए। उनकी हरकतों से इंसानियत शर्मसार ही नही बल्कि शर्म से पानी पानी हो जाए। ऐसी ही एक घटना मैनपुरी की सामने आई है जहाँ एक हैवान ने पशुपालक को बंधक बना कर उसकी गाय के साथ कुकर्म किया। यही नही हैवानियत की हदे पार करते हुवे उसने बेजुबान गाय के गुप्तांग में काटेदार लकड़ी डाल दिया।
हैवान बने मनोज ने गाय के साथ कुकर्म करने के बाद उस बेजुबान के गुप्तांग में कांटेदार लकड़ी डाल दिया। घटना की जानकारी लोगो को आज बृहस्पतिवार की सुबह उस समय हुई जब करीब छह बजे मनमोहन खेत पर स्थित मकान पर पहुंचा तो पिता को बंधा देख उसके होश उड़ गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुची।
मामले में पुलिस को लिखित शिकायत मनमोहन दिया है जिसमे उसने आरोपी मनोज उर्फ़ भूरा पर गाय के साथ कुकर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी मनोज उर्फ़ भूरा को गिरफ्तार कर लिया है। मिल रही जानकारी के अनुसार पुलिस मामले में अग्रिम जाँच कर रही है। गाय की स्थिति फिलहाल ठीक बताया जा रहा है। ग्रामीणों की माने तो मनोज इसके पूर्व भी कुछ चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चूका है, मगर मामला पुलिस तक नही पंहुचा था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…