मो0 शरीफ
डेस्क: इसराइल हमास संघर्ष के बीच अब इसराइल अपने दोस्तों को भी खोता जा रहा है। इसराइल द्वारा गज़ा में जारी संहार के आलोचनाओं के बीच कई मुल्को ने अपने राजदूत इसराइल से वापस बुला कर अपने रिश्ते खत्म किये है। आज इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है और अरब मुल्क के बहरीन ने इसराइल से अपनी दोस्ती का हाथ वापस खीच लिया है।
सात अक्टूबर के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि 2020 में ऐतिहासिक समझौता करने वाले चार अरब लीग देशों में से एक ने इसराइल के ख़िलाफ़ कदम उठाया है। अमेरिकी मध्यस्थता में दोनों देशों ने रिश्ते सामान्य करने पर समझौता किया था और उसके बाद दोनों देशों के बीच रिश्ते काफी मजबूत हुए थे।
इस समझौते को इसराइल और अरब देशों के बीच दशकों पुराने टकराव को कम करने में एक मील का पत्थर माना जा रहा था। बहरीन का ये कदम उन अरब देशों में बढ़ते जनाक्रोश के बीच आया है जिन्होंने इसराइल के साथ शांति का रुख़ अपनाना शुरू कर दिया था। बहरीन में फ़लस्तीनी लोगों के पक्ष में बड़े बड़े प्रदर्शन हुए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…