तारिक़ खान
डेस्क: शिवसेना (यूटीबी) के सांसद संजय राउत ने कहा है कि ईडी और चुनाव आयोग में कोई अंतर नहीं रहा, दोनों ही सरकार के तोते हैं। उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, “इलेक्शन कमीशन और ईडी में कोई अंतर नहीं है। दोनों बीजेपी के तोते हैं। हमने इलेक्शन कमीशन का अनुभव लिया है, जो बाला साहेब ठाकरे जी की पार्टी उद्धव ठाकरे साहब की लीडरशिप में काम कर रही थी, उसे उठा कर बेईमान लोगों को दे दिया।”
कांग्रेस ने भी चुनावी राज्य राजस्थान और छ्त्तीसगढ़ में केंद्र सरकार पर ईडी सहित केंद्रीय एजेंसियों के “दुरुपयोग” का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग का दरवाज़ा खटखटाया है। बताते चले बीते दिनों अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को ईडी ने समन भेजा था। महादेव एप मामले में छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर ईडी की छापेमारी जारी है। ईडी छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के क़रीबी लोगों से पूछताछ कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…