Others States

जम्मू में पाकिस्तान रेंजर्स की गोलीबारी से एक बीएसएफ़ जवान शहीद

निसार शाहीन शाह

डेस्क: जम्मू-कश्मीर में सांभा ज़िले के रामगढ़ सेक्टर में सीमा पर बिना किसी उकसावे के पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी में एक बीएसएफ जवान की मौत हो गई। बीएसएफ़ ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।

बीएसएफ़ ने बयान में कहा है, “8-9 नवंबर की दरमियानी रात रामगढ़ क्षेत्र में पाकिस्तान रेंजर्स ने बिना किसी कारण और उकसावे के गोलीबारी की, जिसका बीएसएफ जवानों ने जवाब दिया। इसमें एक बीएसएफ जवान घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।”

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, बीएसएफ़ जवान को रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देर रात 1 बजे इलाज के लिए लाया गया था। इसके बाद उन्हें जम्मू के जीएमसी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts