अजीत शर्मा
डेस्क: ग़ज़ा में जारी इसराइली बमबारी के बीच सऊदी अरब ने इस्लामिक देशों के संगठन ओआईसी की ‘असाधारण बैठक’ बुलाई है। ओआईसी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ये बैठक रियाद में 11 नवंबर को होनी है।
ओआईसी ने अपने बयान में कहा है, “फ़लस्तीनी लोगों पर लगातार तेज़ होते इसराइली हमलों के मद्देनज़र 11 नवंबर 2023 को ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ़ इस्लामिक कोऑपरेशन (ओआईसी) सऊदी अरब के न्योते पर रियाद में असाधारण इस्लामिक शिखर सम्मेलन कर रहा है।”
सात अक्टूबर को फ़लस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास ने इसराइल पर हमला किया था। इसमें 1400 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। हमास के लड़ाके करीब 200 लोगों को बंधक बनाकर भी ले गए थे।
इसके जवाब में पिछले एक महीने से भी अधिक समय से इसराइल ग़ज़ा में हवाई हमले कर रहा है। इन हमलों में अभी तक 10 हज़ार 500 से अधिक फ़लस्तीनियों की जान जा चुकी है। इनमें से करीब साढ़े 4 हज़ार बच्चे हैं।
ओआईसी ने बीते रविवार को भी सऊदी अरब के न्योते पर एक असाधारण बैठक बुलाई थी। ओआईसी के बयान के अनुसार, इस बैठक में फ़लस्तीनी लोगों के ख़िलाफ़ इसराइली क्रूरता पर चर्चा हुई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…