अनिल कुमार
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर शुरु हुआ विवाद उनके बयान वापस लेने पर भी अभी तक ठंडा नही हुआ है। अब यह विवाद अदालत की चौखट पर भी पहुंच गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस मामले में बिहार के मुजफ़्फ़रपुर में सीजेएम कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की गई है। इस पर 25 नवंबर को सुनवाई होगी।
बताते चले कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा कल (मंगलवार को) हुई चर्चा के दौरान एक बयान दिया था जिस पर विवाद शुरु हो गया। भाजपा समेत कई राजनीतिक दलों ने नीतीश कुमार के बयान की आलोचना की और उनसे इस्तीफ़े की मांग की। विवाद बढ़ने पर नीतीश कुमार ने अपने बयान को वापस ले लिया और माफी मांग ली।
लेकिन, उनके बयान को लेकर जारी विवाद अब तक नहीं थमा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी आलोचना की। मध्य प्रदेश के गुना की एक रैली में मोदी ने कहा,’इंडी अलायंस के नेता ने उस विधानसभा के अंदर ऐसी भाषा में भद्दी बातें की जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। कोई शर्म नहीं है उनको। इंडी अलायंस का एक भी नेता माताओं बहनों के भयंकर अपमान के ख़िलाफ़ एक शब्द बोलने के लिए तैयार नहीं हुआ। कैसा दुर्भाग्य आया है देश का। कितने नीचे गिरोगो? दुनिया में देश की बेइज्जती करा रहे हो।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…