International

भूकंप का कहर झेल रहे नेपाल में एक बार फिर कांपी धरती, इतनी हुई मरने वालों की संख्या

शाहीन बनारसी

डेस्क: नेपाल में शुक्रवार की रात के भारी भूकंप के बाद रविवार तड़के भी इसके झटके महसूस किए गए। हालांकि इसकी तीव्रता ज़्यादा नहीं थी। रविवार को तड़के 4:38 बजे पर आए इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता सिर्फ़ 3.6 थी।

इस बीच भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़ कर अब 157 हो गई है। कम से कम 375 लोग घायल हुए हैं। बताते चले शुक्रवार की रात आए भूकंप का केंद्र जाजरकोट में था। भूकंप से सबसे ज़्यादा प्रभावित जाजरकोट और रुकुम ज़िले रहे हैं। लोग अभी भी डर की वजह से घरों के बाहर ही रुके हुए हैं।

Banarasi

Recent Posts