शिखा प्रियदर्शिनी
डेस्क: सहजन की पत्तियों को कई औषधीय गुणों की खान माना जाता है। ये पत्तियां आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से काम करती हैं। लेकिन, आज हम इन पत्तियों के ब्यूटी बेनिफिट्स को लेकर बात करेंगे कि कैसे ये हमारे बालों के लिए फायदेमंद हैं। दरअसल, मोरिंगा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। ये एंटीऑक्सीडेंट मुक्त कणों से लड़ते हैं और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं, जो कि असमय बालों के सफेद होने का बड़ा कारण हैं। इसके अलावा इसमें कई ऐसे एक्टिव कंपाउंड हैं जैसे विटामिन सी और ई जो कि बालों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। तो, आइए जानते हैं सफेद बालों के लिए सहजन की पत्तियों का इस्तेमाल कैसे करें।
बालों में आप सहजन की पत्तियों का लेप भी लगा सकते हैं। ये एंटी बैक्टीरियल है और स्कैल्प से डैंड्रफ का सफाया करने में मददगार होगी। इसके अलावा ये कोलेजन बूस्ट करता है जिससे बालों की रंगत बनी रहती है। इसके अलावा इसका विटामिन सी बालों की चमक बढ़ाता है। इसके अलावा बालों का टैक्सर बेहतर होता है। तो, सहजन की पत्तियों को पीस लें और इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं। अगर आपने अभी तक इन पत्तियों का इस्तेमाल नहीं किया है तो एक बार इसे जरूर ट्राई करें।
डिस्क्लेमर: यहाँ दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारियों पर आधारित है। PNN24 न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए चिकित्सक से परामर्श अवश्य ले।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…