Others States

देखें वीडियो: दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति ‘गंभीर’, हो रही है रोकथाम की कोशिश

मो0 शरीफ

डेस्क: देश की राजधानी दिल्ली की हवा प्रदूषण की वजह से ‘खराब’ है। समाचार एजेंसी एएनआई ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के हवाले से बताया है कि दिल्ली में हवा की गुणवत्ता आज ‘गंभीर’ श्रेणी में है।

इस बीच वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए कई इलाकों में पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है। मिंटो रोड इलाके में वायु प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए इस तरह पानी का छिड़काव किया गया। वही एक्सपर्ट ने बताया कि स्थिति कब गंभीर होती है।

एक्सपर्ट के मुताबिक, जब एक्यूआई ‘शून्य और 50’ के बीच हो उसे ‘अच्छा’ कहा जाता है। ‘51 और 100’ के बीच ‘संतोषजनक’, ‘101 और 200’ के बीच ‘मध्यम’, ‘201 और 300’ के बीच ‘खराब’, ‘301 और 400’ के बीच ‘बहुत खराब’ और ‘401 और 500’के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts