शफी उस्मानी
डेस्क: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट की वजह से वर्ल्ड कप के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह भारतीय टीम में प्रसिद्ध कृष्णा को जगह दी गई है। हार्दिक ने सोशल प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा है कि “उनके लिए ये बात ‘पचाना’ मुश्किल है लेकिन मन से टीम इंडिया के साथ होंगे।”
बताते चले हार्दिक पांड्या को बांग्लादेश के ख़िलाफ़ पुणे में खेले गए मैच में चोट लग गई थी। तब से एनसीए में वो रिहैब में लगे थे। हार्दिक पांड्या ने लिखा, “इस तथ्य को पचा पाना मुश्किल है कि मुझे वर्ल्ड कप के बाकी मैचों को मिस करना होगा। मैं मन से टीम के साथ रहूंगा, उन्हें गेम की हर गेंद पर चीयर करूंगा।”
उन्होंने मौजूदा भारतीय टीम को ख़ास बताया है। उन्होंने लिखा, “ये टीम स्पेशल है और मुझे यकीन है कि ये हर किसी को गर्व करने का मौका देगी।” हार्दिक पांड्या ने अपना समर्थन करने वालों को शुक्रिया कहा है। हार्दिक ने लिखा, “बेमिसाल शुभकामनाओं, प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया।”
हार्दिक पांड्या मौजूदा वर्ल्ड कप के चार मैचों में खेले। उन्होंने 22.6 के औसत से पांच विकेट लिए। उन्होंने एक मैच में बल्लेबाज़ी का मौका मिला और वो 11 रन बनाकर नाबाद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…