शाहीन बनारसी
वाराणसी: शिक्षा संकाय काशी विद्यापीठ सभागार में ट्रांसजेंडर सेल काशी विद्यापीठ और बनारस क्वीर प्राइड, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय कार्यशाला में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, काशी हिंदू विश्वविद्यालय एवं विद्यापीठ से सम्बद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थी, शिक्षकों के साथ साथ बनारस के बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और एलजीबीटी समुदाय की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।
कार्यशाला में जेंडर आइडेंटिटी नामक शार्ट फिल्म में जेंडर को सामाज द्वारा गढ़े गए विचार के रूप में समझाया गया। फिल्म ने प्रतिभागियों को महिला-पुरुष की दो ही श्रेणियों तक सीमित जेंडर की अवधारणा पर सवाल उठाने के लिए सोचने पर प्रोत्साहित किया। फिल्म के बाद एक नाटक का मंचन भी हुआ। सेल के सह समन्वयक प्रो0 अनुराग कुमार ने साहित्य में ट्रांसजेंडर के विषय पर किये जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर सेल की सदस्य प्रो0 रेखा, विभागाध्यक्ष, समाज शास्त्र, प्रो0 सुरेन्द्र राम, विभागाध्यक्ष, शिक्षा संकाय प्रो0 शैलेन्द्र कुमार वर्मा, पूर्व विभागाध्यक्ष शिक्षा संकाय प्रो0 रमाकान्त सिंह, श्रीमती ज्योत्सना आदि प्रमुख रहे।
फिल्म प्रदर्शन चर्चा आदि के बाद कार्यशाला के समापन के समय समुदाय के लोगों ने टैलेंट हंट कार्यक्रम प्रस्तुति की। इस कार्यक्रम में समुदाय के लोग मंच पर सामने खड़े होकर नृत्य गीत कविता आदि का प्रदर्शन किये। कार्यशाला का सफल संचालन शिवांगी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो0 संजय ने किया। कार्यशाला में छात्रों के अतिरिक्त प्रिज्मैटिक फाउंडेशन, एशियन ब्रिज इण्डिया, उमाकांत सर्विस फाउंडेशन, वाई0पी0 फाउंडेशन, ताना-बाना और दख़ल संगठन का सहयोग रहा। कार्यशाला को सफल बनाने में नीति, मो0, मूसा आजमी, ज्योति, जितेंद्र, दीक्षा, अनुज, सुनील, चन्द्रमालिका, परीक्षित, शालिनी, विजेता, अनन्या, अंकित, रणधीर, वैभव, श्रेय्जल, आर्या और हिजड़ा समुदाय से सानिया, विशाखा, संजू, रागिनी की भूमिका विशिष्ट रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…