ईदुल अमीन
डेस्क: सतना जिले में 30 वर्षीय महिला के साथ चलती ट्रेन में रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि आरोपी की दरिंदगी से बचने के लिए पीड़िता को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में उसने आधे कपड़े और नंगे पैर किसी तरह भागकर खुद को बचाया। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय कमलेश कुशवाहा के तौर पर हुई। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए ट्रेन की एक खाली एसी कोच में खुद को बंद कर लिया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
एफआईआर के मुताबिक, मैहर की 40 किमी की यात्रा के दौरान महिला के साथ तीन बार बलात्कार किया गया। पीड़िता ने ये भी बताया कि जब वे पैसेंजर ट्रेन में थी तो आरोपी ने उससे बातचीत करने की कोशिश भी की थी। उसे इस बात का एहसास नहीं हुआ कि वह स्पेशल ट्रेन में उसका पीछा कर रहा। पीड़िता ने बताया कि उसने मुझे पीछे से मारा और फिर इतनी जोर से धक्का दिया कि वह फर्श पर गिर गई। इस दौरान उसके सिर पर चोट भी लग गई। बाद में आरोपी ने उसके संग तीन बार रेप किया। जब उसने विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी भी दी।
जब ट्रेन मैहर से लगभग 40 किमी बाद सतना में रुकी, तो महिला ने गुहार लगाई कि उसे प्यास लगी है। जैसे ही आरोपी पानी लाने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरा, वह कूद गई और अपनी साड़ी, सैंडल और बैग छोड़कर भागने लगी। इस दौरान रात के 8 बज रहे थे। जबलपुर आरपीएफ कमांडेंट अरुण त्रिपाठी ने कहा कि पीड़िता ने सतना स्टेशन पर एक आरपीएफ कॉन्स्टेबल के पास पहुंचीं, जिसने तुरंत आरोपी का पीछा करना शुरू किया। आरोपी को स्पेशल ट्रेन में वापस जाता देख वह भी ट्रेन में चढ़ गया लेकिन आरोपी ने एसी कोच को अंदर से बंद कर लिया।
जबलपुर आरपीएफ कमांडेंट ने बताया कि ट्रेन को कैमा रेलवे स्टेशन पर रोका गया। इस दौरान हमारी टीमें सड़क मार्ग से वहां पहुंचीं। एसी कोच का लॉक नहीं खुल सका। टीम आरोपी के साथ ट्रेन में ही रुकी रही। जब ट्रेन रीवा रेलवे स्टेशन पहुंची, तो एक मैकेनिकल टीम ने दरवाजा खोला और जीआरपी ने सुबह 11:30 बजे के आसपास आरोपी को पकड़ लिया। अगर आरपीएफ कॉन्स्टेबल ट्रेन में नहीं चढ़ा होता, तो आरोपी भाग सकता था। पुलिस ने कहा कि आरोपी कुशवाह उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का रहने वाला है। हाल ही में कटनी चला गया था। उसे सुबह करीब 4 बजे सतना लाया गया और फिर कटनी भेजा गया जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…