National

बसपा सांसद मलूक नागर ने बताया आज क्या हुआ लोकसभा में

आदिल अहमद

डेस्क: बसपा सांसद मलूक नागर ने आज लोकसभा में दो युवाओं के दर्शक दीर्घा से गैलरी में उतरने की घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया, ‘हमारी शून्यकाल की कार्यवाही चल रही है। दूसरी तरफ़ धड़ाम सी आवाज़ आई। हमें लगा कि दर्शक दीर्घा से कोई गिर गया है या किसी ने धकेल दिया। या कोई रपटकर गिर गया।’

उन्होंने बताया, ‘इतने में ही हमने देखा कि ऊपर से कोई और कूदा। जैसे ही दूसरा शख़्स कूदा, वैसे ही साफ लग गया कि कुछ गड़बड़ होने वाली है। वो शख़्स किनारे से निकलकर भागने की जगह सीटों के ऊपर कूदता हुआ भागा। तो ऊधर से हनुमान बेनीवाल और इधर से मैं। और दूसरे कई सांसद भी भागे।

उन्होंने घटना के सम्बन्ध में बताया कि जैसे ही उसने जूता निकाला। हम थोड़ा झिझके। पर एक दम जोर से पकड़ा। फिर उसे पीटना शुरू किया। ये मकसद था कि उस शख़्स को किसी भी तरह के हथियार निकालने से रोका जाए। फिर सुरक्षाकर्मी आ गए।’

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts