शाहीन बनारसी
वाराणसी: एशियन ब्रिज इंडिया और ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान की ओर से 16 दिवसीय महिला हिंसा विरोधी पखवाडे के अंतर्गत अंबेडकर परिनिर्माण दिवस पर सभा का आयोजन किया गया। बताते चले कि विश्व स्तर पर 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक 16 दिवसीय महिला हिंसा विरोधी पखवारा मनाया जाता है। उसी कड़ी में ग्रामीण पुनर्निर्माण संसथान, आजमगढ़ और एशियन ब्रिज इंडिया, वाराणसी द्वारा संयुक्त रूप साधिका संस्था के सहयोग से 16 दिवसीय महिला हिंसा विरोधी पखवारा की शुरुआत कल्लीपुर, नागेपुर, मुबारकपुर, बेनीपुर वाराणसी में किया जा रहा है। लगातार सभा, मोमबत्ती जुलूस, रैली सभा का आयेजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं और लड़कियों को उनके अधिकारों को पाने के लिए पुरुषों और युवाओं को आगे आना होगा। घर के काम से लेकर अधिकारों को पाने की लड़ाई तक हर कदम में साथ देना होगा। ये बहुत ही ज़रूरी है की भारत के हर व्यक्ति को समझना होगा कि लिंग आधारित हिंसा क्या होती है और उसको रोकने में उनकी क्या भूमिका होगी, तभी हम सही मायने में एक सभ्य समाज का निर्माण कर सकते है।
प्रेरणा कला मंच के साथियों की ओर से गीत नदी तू बहती रहना और नाटक का मंचन ‘कमला का कमाल’ जो बालिका शिक्षा पर आधारित रहा। कार्यक्रम के समापन से पहले एक और नाटक ‘नशा मुक्ति’ का मंचन किया। इन दोनों नाटक के माध्यम से महिला हिंसा रोकथाम पर संदेश दिया। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से रेखा, कस्तूरबा सेवा समिति से पूजा और कल्लीपुर पंचायत के जागरूक साथी विजय ने भी अपना वक्तव्य दिया। कार्यक्रम का धन्यवाद प्रोग्राम समन्वयक एशियन ब्रिज इंडिया, वाराणसी ने किया गया। आज के कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शिवांगी, साहिल, अनुज, विजय, किरन, दीपक और राज आदि शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…