शिखा प्रियदर्शिनी
डेस्क: ज्यादातर लोगों को चाहत होती है कि उनका रंग चांदी जैसा साफ और सफेद हो जाए। जिसके लिए लोग अनेक तरीको को अपनाते है मगर क्या आप जानते है कि चेहरे को खिला-खिला और सुंदर बनाने में केसर कमाल का काम करती है। जी हाँ, केसर खाने से लेकर चेहरे पर लगाने तक कई चीजों में इस्तेमाल की जाती है।
गोरा होने के लिए केसर फेसपैक
केसर के धागे आपकी रंगत में निखार लाते हैं। कई साबुन और क्रीम में इसका उपयोग किया जाता है। इसके लिए केसर के धागे लेकर उन्हें कच्चे दूध में भिगो दें। जब दूध का रंग केसरिया होने लगे तो इसे कॉटन की मदद से चेहरे और गर्दन पर लगा लें। इससे आपके चेहरे पर निखार आ जाएगा।
कील-मुंहासे दूर करने के लिए केसर
कुछ लोग पिंपल की समस्या से बहुत परेशान रहते हैं। खासतौर से महिलाओं के चेहरे पर कील-मुहांसे ज्यादा ही होते हैं। ये पिंपल चेहरे पर दाग छोड़ जाते हैं। कील-मुहांसों को दूर करने के लिए केसर और उसके साथ तुलसी के पत्ते मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे पिंपल्स पर लगा लें। इससे चेहरे पर कील मुहांसे कम हो जाएंगे।
मुलायम त्वचा के लिए केसर
सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। इसके लिए आप केसर से पैक बनाकर लगाएं। मुलायम त्वचा के लिए केसर और शहद मिलाकर फेस पर लगाएं। इससे स्किन मुलायम और मॉइश्चर वाली हो जाएगी। 1 चम्मच शहद में केसर के भिगो दें। इसे चहरे और गर्दन पर लगा लें। स्किन की सारी ड्राईनेस खत्म हो जाएगी और चेहरा खिला-खिला रहेगा।
ऑयली स्किन के लिए केसर
जिन लोगों की स्किन ज्यादा ऑयली और चिपचिपी होती है उन्हें केसर को चने के साथ मिलाकर लगाना चाहिए। इससे फेस का ऑयल कम हो जाता है। इस फेसपैक बनाने के लिए 2 चम्मच चने रात भर दूध में भिगो दें। अब इसी दूध में केसर भी डाल दें और सुबह तीनों चीजों को पीस लें। इस पैक को 2 हफ्ते तक फेस पर लगाएं। इससे चेहरे पर जमी गंदगी और तेल साफ हो जाएगा।
खुजली दूर करने के लिए कैसर फेसपैक
कुछ लोगों को फेस पर खुजली की समस्या रहती है। ऐसे लोगों को केसर का उपयोग करना चाहिए। केसर के गुणकारी तत्व खुजली को शांत करने में मदद करते हैं। आप केसर को नारियल तेल में मिलाकर लगाएं। इसमें कुछ ड्रॉप गुलाबजल भी मिक्स कर लें। रात में सोने से पहले इसे फेस पर अप्लाई करें।
डिस्क्लेमर: यहाँ दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारियों पर आधारित है। PNN24 न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए चिकित्सक से परामर्श अवश्य ले।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…