आदिल अहमद
डेस्क: देशभर के ज्यादातर राज्यों में इस वक्त नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस और चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ का असर देखने को मिल रहा है। दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा के साथ कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी ओर आज यानी मंगलवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।
सीपीसीबी ने बताया कि पॉल्यूशन के स्तर में उतार-चढाव देखने को मिलेगा। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब‘, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। वही स्काईमेट वेदर के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में आंध्र प्रदेश में 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिसके चलते साथ मध्यम से भारी बारिश संभव है।
इसके अलावा तेलंगाना और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम एजेंसी के मुताबिक, तमिलनाडु, कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और दक्षिणी झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। साथ ही तेलंगाना, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…