तारिक़ खान
डेस्क: छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले में आज रविवार को नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई है। वहीं एक कांस्टेबल घायल हो गए हैं। मारे गए पुलिस अधिकारी का नाम सुधाकर रेड्डी और घायल जवान का नाम रामू है। घायल जवान को एयरलिफ़्ट करके इलाज के लिए भेजा गया है।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया है कि यह मुठभेड़ रविवार सुबह 7 बजे जागरगुंडा थाना क्षेत्र में हुई। उस समय सीआरपीएफ की 165वीं बटालियन की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।
एएनआई के अनुसार, चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। सीआरपीएफ, कोबरा और ज़िला पुलिस के जवान मिलकर इलाक़े की सघन जांच कर रही है। पिछले कुछ सालों में नक्सलियों का प्रभाव सीमित होने के बावजूद छत्तीसगढ़ के कई इलाक़े अभी वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित हैं। केंद्र सरकार का दावा है कि अगले साल के अंत तक राज्य को नक्सल प्रभाव से मुक्त करा लिया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…