शफी उस्मानी
डेस्क: लीबिया के तट पर हुई एक जहाज़ दुर्घटना में 60 से अधिक प्रवासी डूब जाने के समाचार आ रहे है। संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्था अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने ज़िंदा बचे लोगों का हवाला देते हुए शनिवार को बताया कि यह जहाज़ लगभग 86 लोगों को लेकर लीबिया के तटीय शहर ज़ुवारा से रवाना हुआ था। ख़बर के अनुसार, समुद्र की ऊंची लहरों की चपेट में नाव के आ जाने से बच्चों समेत 61 लोग लापता हो गए। माना जा रहा है कि वे मर गए हैं।
इसमें यह भी कहा गया कि बचे हुए 25 लोगों को लीबिया के डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है। वहां उन्हें चिकित्सा सहायता दी जा रही है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर आईओएम के एक प्रवक्ता ने इस साल मारे गए लोगों की संख्या को अविश्वसनीय ढंग से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि समुद्र में लोगों की जान बचाने के पर्याप्त प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
भूमध्य सागर को पार करने की होड़ में अक्सर देखा जाता है कि छोटी सी नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार हो जाते हैं, जो उनकी सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक होता है। यात्रा करने वाले लोग आम तौर पर सबसे पहले इटली पहुंचते हैं और वहां से यूरोप के अन्य देश चले जाते हैं। आईओएम के अनुसार, इस साल ट्यूनीशिया और लीबिया से 1.53 लाख से अधिक प्रवासी इटली पहुंचे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…