तारिक़ खान
डेस्क: बीजेपी ने तीन विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत हासिल की है लेकिन इस जीत के बाद पार्टी के भीतर इस बात पर चर्चा तेज़ हो गई है कि इन राज्यों में मुख्यमंत्री का चेहरा आखिर कौन होगा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इसे लेकर सोमवार को बैठक की।
हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से कोई बयान नहीं आया है, लेकिन बीजेपी के भीतर कई लोगों का मानना है कि तीन राज्यों में उसे जो भारी जनादेश मिला है, उसे उसकी नीतियों के लिए व्यापक लोकप्रिय समर्थन के और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व के नतीजे के रूप में देखा जाना चाहिए।
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय विधायक चुने गए हैं। इस जीत के बाद उन्होंने भारी जनादेश के पीछे मोदी के नेतृत्व को वजह बताया। जब उनसे पूछा गया कि क्या लाड़ली बहना स्कीम बड़ी जीत का कारण बनी। इस सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा –“क्या लाड़ली बहना योजना छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी थी?”
18 साल तक राज्य के सीएम रहे शिवराज यकीनन इस पद के सबसे मज़बूत उम्मीदवार हैं लेकिन उनके अलावा इस बार कई नामों की चर्चा है जो सीएम बनाए जा सकते हैं। वही अटकलें लगायी जा रही हैं कि विजयवर्गीय सीएम की रेस में हैं। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर जैसे नेताओं को इस पद के लिए दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…