शाहीन बनारसी
वाराणसी: वाराणसी मे संदिग्ध हाल में ट्रीट बार के मैनेजर की रेस्टोरेंट की छत से गिरने से मौत हो गई. मामला कैंट थाना के नदेसर क्षेत्र का है जहाँ पर ट्रीट बार के भवन की छत से गिरकर बार मैनेजर की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। जब सोमवार की रात करीब ढाई बजे हुई इस घटना की सुचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने बार के अंदर और बाहर साक्ष्य संकलन किया। सुबह में भी कैंट पुलिस ने बार मालिक और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की।
इस सम्बन्ध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बार के अंदर लगे सीसी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। अभी किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…