ईदुल अमीन
डेस्क: ओडिशा पुलिस ने कश्मीर के एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है जो प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी, न्यूरो सर्जन, राष्ट्रीय जांच एजेंसी के शीर्ष अधिकारी का क़रीबी और कई अन्य पहचान धारण कर देशभर में महिलाओं को ठग रहा था। ओडिशा पुलिस ने इस व्यक्ति की गिरफ़्तारी की पुष्टि की है।
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए ओडिशा एसटीएफ़ के आईजी जेएन पंकज ने दावा किया है कि संदिग्ध इशान के पाकिस्तान और केरल में कई लोगों के साथ संबंध भी सामने आए हैं। अभियुक्त ने फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों के आधार पर ख़ुद को कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई हासिल करने वाला डॉक्टर बताया। पुलिस ने इस व्यक्ति से सौ से अधिक फ़र्ज़ी दस्तावेज़ प्राप्त किए हैं। ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर इस व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया।
इशान ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, कश्मीर और अन्य स्थानों की कम से कम छह महिलाओं के साथ फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों के आधार पर शादी भी की है। पुलिस का कहना है, ‘हमारे पास धोखाधड़ी और फ़र्ज़ीवाड़े के पर्याप्त सबूत हैं। वह किसी आतंकवादी गतिविधि में शामिल है या नहीं, ये कहना अभी जल्दबाज़ी होगी।’ कश्मीर पुलिस भी अभियुक्त की तलाश कर रही थी। कश्मीर में भी उसके ख़िलाफ़ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…