आफताब फारुकी
डेस्क: 3 दिसंबर को नतीजे घोषित होने के बाद से ही राजस्थान में मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल के जवाब का इंतज़ार है। और अभी लग रहा है कि ये इंतज़ार और भी बढ़ सकता है। बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है लेकिन शायद अभी राजस्थान को सीएम के नाम के लिए इंतज़ार ही करना होगा। इस बीच आज रविवार को बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व मंत्रियों के अलावा कम से कम पंद्रह विधायकों ने वसुंधरा राजे से मुलाकात की है। जबकि, इससे पहले क़रीब तीस विधायक वसुंधरा राजे से मुलाकात करने पहुंचे थे।
इधर, विधायकों का राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात करने का सिलसिला जारी है। रविवार को भी कई विधायक वसुंधरा राजे से मुलाकात करने उनके 13 सिविल लाइंस आवास पहुंचे हैं। विधायक दल की बैठक से पहले वसुंधरा राजे से विधायकों की मुलाकात को लेकर जयपुर के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं चल रही हैं। इन मुलाकातों के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। वहीं राजस्थान की राजनीति पर नज़र रखने वाले लोग इसे वसुंधरा राजे के शक्ति प्रदर्शन की तरह भी देख रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…