आनंद यादव
डेस्क: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हाथरस ज़िले के एक निजी स्कूल में छात्र के राम-राम अभिवादन का जवाब न देने पर हुए विवाद के बाद टीचर मोहम्मद अदनान को निलंबित कर दिया गया है। ज़िला प्रशासन ने इस घटना की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है और ज़िला प्रशासन का कहना है कि स्कूल ने संबंधित टीचर मोहम्मद अदनान को निलंबित कर दिया है।
एक हिंदूवादी कार्यकर्ताओ ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाते हुवे कहा कि एक बच्चे ने टीचर से राम-राम कहा था, टीचर ने इसका कोई जवाब नहीं दिया और डांट दिया, इसी को लेकर हम विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।’ वहीं हाथरस के एसडीएम सदर रविंद्र कुमार सिंह ने घटना के बारे में बताया है कि ‘प्रकरण के लिए प्रिंसिपल ने माफ़ी मांगी हैं, लिखित में दिया है कि आगे ऐसा कोई भेदभाव नहीं होगा और बच्चे खुले दिल से पढ़ाई करेंगे। बाकी जो भी घटनाक्रम है, उसकी जांच समिति करेगी। ज़िलाधिकारी ने समिति गठित की है, जिसमें ज़िले के बेसिक शिक्षा अधिकारी भी शामिल है। जांच की रिपोर्ट के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। स्कूल प्रबंधन ने संबंधित टीचर को भी हटा दिया है।’
बजरंग दल से जुड़े एक हिंदूवादी कार्यकर्ता ने कहा कि ‘अदनान नाम के एक शिक्षक हैं, जिन्हें भगवान राम का नाम लेने से दिक़्क़त है। हमारी मांग है कि शिक्षक को तुरंत निष्कासित किया जाए और उस पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का मुक़दमा दर्ज किया जाए।’ हिंदूवादी संगठनों ने टीचर के ख़िलाफ़ स्थानीय थाने में मुक़दमा दर्ज करने के लिए शिकायत भी दी है। वहीं स्कूल के प्रबंधन ने इन आरोपों को सिरे से ख़ारिज किया है। स्कूल के प्रिंसिपल सलमान किदवई ने कहा, ‘ये बात एक दम बेबुनियाद है, यहां सभी बच्चों को राम-राम, नमस्ते, गुड मॉर्निंग या सलाम करने की पूरी आज़ादी है। बच्चे तिलक लगाकर भी स्कूल आते हैं।’ इस पूरे घटनाक्रम पर टीचर मोहम्मद अदनान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…