File Photo
फारुख हुसैन
डेस्क: लेबनान की सीमा से लगे गाँवों पर इसराइली सेना के हमले का जवाब देते हुवे हिजबुल्लाह ने इसराइल के दो शहरों पर आज राकेट द्वारा हमले किये है। ये हमले उस समय हुवे है जब हमास ने इसराइल की राजधानी तेल अवीव पर रोकेट दागे है। आईडीऍफ़ ने हिजबुल्लाह के हमले की पुष्टि किया है।
बताते चले कि लेबनान के सशस्त्र संगठन हिजबुल्लाह ने भी इसराइल के खिलाफ हमास के समर्थन में मोर्चा खोल रखा है। वही हुती लाल सागर में आने वाले हर के जहाज़ को अपना निशाना बना रहा है। इस दरमियान आज इसराइल ने कहा है कि लेबनान के सशस्त्र संगठन हिज़बुल्लाह ने रात के वक़्त उसके शहरों पर रॉकेट हमले किए हैं। ये हमले किरयत श्मोना और उत्तरी इसराइल के अन्य शहरों पर किए गए हैं।
एक दिन पहले इसराइल और लेबनान की सीमा पर दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई थी। दूसरी तरफ़, हिज़बुल्लाह का कहना है कि इसराइल लेबनान के गांवों को लगातार निशाना बना रहा है और उसने इसी की जवाबी कार्रवाई में रॉकेट हमले किए हैं। लेबनान के सरकारी मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इसराइल के लड़ाकू विमानों ने उसके इलाके में सीमा के भीतर 20 किलोमीटर अंदर हवाई हमले किए हैं।
इसराइल ने इस पर जवाब दिया है कि उसने हिज़बुल्लाह कमांड सेंटर को निशाना बनाया था। इस बीच, गोलान हाइट्स के इसराइली इलाके पर सीरिया की तरफ़ से चार रॉकेट दागे गए हैं जिसके बाद इसराइली फौज ने सीरियाई फौज की एक चौकी पर भी बमबारी की है। इन हमलो में जानमाल के हानि की अभी सुचना इसराइली सेना द्वारा जारी नही किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…