तारिक़ आज़मी
वाराणसी: ज्ञानवापी परिसर में हुए ASI सर्वे रिपोर्ट मामले में आज होने वाली सुनवाई नहीं हो सकी। अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के अधिवक्ताओं ने अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार होने का हवाला देकर सुनवाई में शामिल न होने की बात कही। अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार की वजह से से सर्वे रिपोर्ट सौप वादी पक्ष को सौंपे जाने और उसके खिलाफ दी गई याचिका पर होने वाली सुनवाई के लिए जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश ने 3 जनवरी की अगली तारीख नियत की है।
वही मुस्लिम पक्ष ने सर्वे रिपोर्ट को सार्वजनिक न करने और केवल वादी और प्रतिवादी पक्ष को सर्वे रिपोर्ट पढ़ने के लिए हलफनामे के साथ सैपे जाने के साथ रिपोर्ट को मीडिया या सार्वजनिक न किए जाने की याचिका दाखिल किया। इन दोनो याचिकाओं पर गुरुवार को सुनवाई होना था। अंजुमन इंतेजामिय मसाजिद कमेटी के अधिवक्ताओं ने सुनवाई में हिस्सा नहीं लिया। अधिवक्ताओं ने कचहरी में अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार का हवाला दिया। ऐसे में जिला जज ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 3 जनवरी को नियत किया।
मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ताओं पर हिंदू पक्ष के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि लोकल बार के द्वार कार्य बहिष्कार का बहाना बनाकर मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ताओं ने सुनवाई का विरोध किया। 3 जनवरी को सुनवाई के बाद यह तय होगा कि रिपोर्ट बंद पोटली में रहेगा या इसे सार्वजनिक किया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…