तारिक़ आज़मी
डेस्क: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्या में अब एक लेडी ‘डॉन’ पूजा सैनी का नाम भी सामने आया है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान पुलिस ने बताया है कि पूजा सैनी ने गोगामेड़ी की हत्या करने वाले शूटर्स की मदद की थी। गिरफ़्तारी के समय पुलिस ने उसके पास से एके-47 की तस्वीर बरामद किया है। जबकि बताया जा रहा है कि उसका पति महेंद्र मेघवाल ‘समीर’ हथियारों का जखीरा लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने पूजा को राजस्थान के टोक से गिरफ्तार किया है। माना जाता है कि उन हथियारों के जखीरे में यह एके-47 भी है।
जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया है कि पूजा सैनी का सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मर्डर में हाथ है। पूजा और उसके पति महेंद्र मेघवाल ने ही मर्डर के आरोपी शूटर्स नितिन फौजी और रोहित राठौड़ को हथियार मुहैया कराए थे। बीजू जोसेफ के मुताबिक 5 दिसंबर को सुखदेव को मारने से पहले करीब एक हफ्ते तक दोनों शूटर जयपुर में पूजा सैनी और महेंद्र के किराए के घर में ही रुके थे।
पीटीआई के मुताबिक राजस्थान पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कैलाश चंद्र बिश्नोई ने कहा कि महेंद्र मेघवाल कोटा का हिस्ट्रीशीटर है। लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा है। उनके मुताबिक सुखदेव गोगामेड़ी को मारने के लिए नितिन फौजी 28 नवंबर को टैक्सी से जयपुर आया था और वो यहां महेंद्र मेघवाल से मिला था। महेंद्र उसे जयपुर के जगतपुरा में स्थित अपने घर में ले गया। घर पर पूजा ने फौजी के लिए खाना बनाया था।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कैलाश चंद्र बिश्नोई ने आगे कहा, महेंद्र मेघवाल के घर से पर्याप्त सबूत बरामद किए गए हैं, जो बताते हैं कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक नेटवर्क यहां से भी चल रहा था। जांच के दौरान ये भी पता चला है कि महेंद्र और पूजा ने जयपुर में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह द्वारा अंजाम दिए गए सुखदेव गोगामेड़ी मर्डर के लिए हथियार भी उपलब्ध कराए थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…