ईदुल अमीन
डेस्क: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य और विवादित बयान एक दुसरे के पूरक बनते जा रहे है। इस बार उन्होंने अपने बयान में कहा है कि ‘हिन्दू धर्म एक धोखा है।’ स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान पर सियासी हंगामे के बीच समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने प्रतिक्रिया देते हुवे कहा है कि यह बयान स्वामी प्रसाद मौर्या के निजी विचार है और पार्टी उसका समर्थन नही करती है।
क्या बोले है स्वामी प्रसाद मौर्या
एक जनसभा को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा, ‘हिन्दू धर्म एक धोखा है, वैसे भी 1995 में माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा था कि हिन्दू कोई धर्म नहीं, ये लोगों के जीवन जीने की शैली है। यही नहीं जो सबसे बड़े धर्म के ठेकेदार बनते हैं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, उन्होंने भी कहा है। एक नहीं दो-दो बार कहा कि हिन्दू नाम का कोई धर्म नहीं है बल्कि लोगों के जीवन जीने की एक कला है।’
उन्होंने कहा, ‘देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी कहा कि हिन्दू धर्म, धर्म नहीं है। लेकिन इन लोगों के कहने से किसी की भावना आहत नहीं होती है। अगर स्वामी प्रसाद मौर्य कह देते हैं कि हिन्दू धर्म, धर्म नहीं है बल्कि एक धोखा है और जिसे हम हिन्दू धर्म कहते हैं वो कुछ लोगों के लिए धंधा है। तो पूरे देश में भूचाल मच जाता है।’ इस बयान की आलोचना करते हुए बिहार बीजेपी के नेता सुशील मोदी ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य को लगता है कि हिंदू धर्म को गाली देने से उन्हें पिछड़ों का वोट मिल जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…