Others States

तमिलनाडु: मुसीबत की बारिश के बाद अब आई बाढ़ से 10 लोगो की मौत

आफताब फारुकी

डेस्क: तमिलनाडु में भारी बारिश से आई बाढ़ के कारण कम से कम दस लोगों की मौत हो गई है। राज्य सरकार के अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों और सड़कों पर पानी आ जाने के कारण 12 हज़ार से अधिक लोगों को मजबूर होकर सुरक्षित जगहों की ओर पलायन करना पड़ा है।

इस महीने की शुरुआत में तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश को एक शक्तिशाली चक्रवातीय तूफ़ान का सामना करना पड़ा था। तमिलनाडु में पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश को इसी तूफ़ान का नतीजा बताया जा रहा है। इस साल तमिलनाडु में सामान्य से लगभग 20 गुना अधिक बारिश हुई है।

सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी आ रही तस्वीरें और वीडियो में देखा जा सकता है कि तमिलनाडु का एक बड़ा इलाका जलमग्न है और वहां फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू टीमें नावों का इस्तेमाल कर रही हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts