तारिक़ खान
डेस्क: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर में खेत में काम कर रहे किसानों पर सांड के हमले में एक किसान की मौत हो गई है जबकि दो महिलाएं घायल हैं। मृतक के परिजनों ने घटना में 58 वर्षीय सतीश सैनी की मौत की पुष्टि की है।
मृतक के भाई सत्यवीर ने बताया है कि उनके परिवार के लोग गन्ने की छिलाई करने के लिए खेत में गए थे, इसी दौरान अचानक आवारा सांड ने हमला किया। सत्यवीर के मुताबिक़, उनके भाई की मौक़े पर ही मौत हो गई जबकि परिवार की दो महिलाएं इस हमले में घायल हैं जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सत्यवीर के मुताबिक़, उनकी पत्नी का हाथ टूट गया है जबकि भाभी की पसली टूट गई है।
परिजनों के मुताबिक़, “परिवार के लोग खेत में गन्ने की छिलाई कर रहे थे, इस दौरान अचानक सांड ने हमला किया। सांड ने महिलाओं पर हमला किया था, मेरे भाई ने पत्नी और भाभी को बचाने की कोशिश की इस दौरान सांड ने उन्हें मारना शुरू कर दिया और जब तक उनका दम नहीं निकल गया उन्हें नहीं छोड़ा।” बताते चले उत्तर प्रदेश में आवारा सांडों की वजह से सड़कों पर हादसों की ख़बरें आती रहती हैं। कई जगहों से सांड के हमलों में लोगों के मारे जाने की रिपोर्टें भी आई हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…