मो0 सलीम
डेस्क: भारतीय कुश्ती महासंघ का चुनाव 21 दिसम्बर को होगा और उसी दिन नतीजे की घोषणा होगी। समय से चुनाव न करा पाने के कारण इंटनरनेशनल फ़ेडरेशन यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की ओर से भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित कर दिया गया था। इसीलिए भारतीय कुश्ती खिलाड़ी भारतीय कुश्ती महासंघ की बजाय यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के बैनर तले अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शामिल हो रहे हैं।
चुनाव कराने वाले रिटर्निंग अफ़सर जस्टिस (रिटायर्ड) एमएम कुमार की ओर से शनिवार को जारी एक बयान के अनुसार, मतगणना और नतीजों की घोषणा उसी दिन कर दी जाएगी। चुनाव परिणाम पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के समक्ष लंबित याचिका के नतीजे के अधीन होगा। ये चुनाव विशेष जनरल बॉडी की बैठक के दिन होगा और 7 अगस्त को निर्वाचन सूची के आधार पर होगा। इससे इन आशंकाओं पर विराम लग गया है कि पूरी चुनाव प्रक्रिया नए सिरे से शुरू करनी होगी। बयान में कहा गया है कि ‘चुनाव के लिए तैयारी के सभी चरण और उम्मीदवारों की सूची को सात अगस्त को ही अंतिम रूप दिया जा चुका है।’
इंडियन ओलंपिक संघ ने कुश्ती महासंघ की रोज़ाना की गतिविधि के लिए एक एडहॉक पैनल गठित किया गया था जिसका प्रमुख भारतीय वुशु संघ के चीफ़ भूपेंदर सिंह बाजवा को बनाया गया था। क्योंकि संघ के मुखिया बृज भूषण शरण सिंह को महिला कुश्ती खिलाड़ियों के यौन शोषण के आरोपों के बाद खेल मंत्रालय ने हटा दिया था।
बृज भूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक समेत कई खिलाड़ी दो महीने तक दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करते रहे थे। बृज भूषण बीजेपी के सांसद भी हैं और उन्होंने बार बार इन आरोपों से इनकार किया है। भारतीय कुश्ती महासंघ की चुनावी प्रक्रिया जुलाई में ही शुरू हो गई थी लेकिन अदालती मुकदमों की वजह से इसमें देर होती रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…