शिखा प्रियदर्शिनी
डेस्क: फिल्म अन्नपूर्णी को लेकर हुए विवाद और नेटफ़्लिक्स से इसे हटाए जाने के बाद फ़िल्म की अभिनेत्री नयनतारा ने इस फ़िल्म पर और लोगों की आपत्ति पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि फिल्म अन्नपूर्णी के ज़रिए हम लोगों को एक सकरात्मक संदेश देना चाहते थे, ये फ़िल्म लोगों को प्रेरित करने के लिए बनायी गई थी और किसी की भावनाओं को दुखाना हमारा मकसद नहीं था।
“मैं खुद भगवान में आस्था रखती हूं और अक्सर मंदिर जाती हूं, तो मैं लोगों की भावनाएं आहत करने के बारे में सोच भी नहीं सकती। जिन्हें भी हमारी फ़िल्म से दुख पहुंचा है, मैं उनसे माफ़ी मांगती हूं।”
बताते चले तमिल फिल्म ‘अन्नपूर्णी: द गॉडेस ऑफ फूड’ में नयनतारा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक रूढ़िवादी हिंदू ब्राह्मण परिवार की एक लड़की की कहानी है जो कठिनाइयों का सामना करते हुए शेफ बनने का सपना देखती है। ये फ़िल्म 1 दिसंबर को सिनेघरों में रिलीज़ की गयी थी और 29 दिसंबर को इसे नेटफ़्लिक्स पर रिलीज़ किया गया था। लेकिन ओएटीटी पर आते ही इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। इस फिल्म के खिलाफ़ एफ़आईआर रिलीज़ की गयी और फिर इसे नेटफ़्लिक्स से हटा लिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…