तारिक खान
डेस्क: ईरान के पाकिस्तान में सुन्नी आतंकवादी समूह जैश अल-अदल से संबंधित ठिकानों पर हमले के दावे के एक दिन बाद पाकिस्तान ने तेहरान से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है। पकिस्तान ने बेहद नाराज़गी जताते हुए इस हमले की निंदा की और इसे अपने हवाई क्षेत्र का ‘घोर उल्लंघन’ बताया है।
द हिंदू के अनुसार, इस्लामाबाद ने बेहद नाराज़गी जताते हुए इस हमले की निंदा की और इसे अपने हवाई क्षेत्र का ‘घोर उल्लंघन’ बताया। पाकिस्तान के अनुसार, इस हमले में दो बच्चों की मौत हुई है और तीन लोग घायल हुए हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलूच ने घोषणा की है कि इस्लामाबाद हमलों को लेकर ईरान में इसके राजदूत को वापस बुला रहा है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने मंगलवार देर रात ईरान के विदेश मंत्रालय के साथ कड़ा विरोध दर्ज कराया और इस्लामाबाद में उनके राजनयिक को तलब किया है। बयान में कहा गया है कि हमले के ‘नतीजों की ज़िम्मेदारी पूरी तरह से ईरान की होगा।’ मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी बताया है कि पाकिस्तान इस्लामाबाद दौरे पर पहुंचे ईरान के राजदूत को भी लौटने की इजाज़त नहीं देगा।
यह घटना ईरान द्वारा पिछले कई दिनों में सीरिया और इराक पर इसी तरह के हमले शुरू करने के बाद हुई है। ईरान के सरकारी मीडिया ने पहले बताया था कि ऑपरेशन में ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन फिर जल्द ही उस रिपोर्ट को हटा दिया गया। तब से इसने हमले की खबर दोबारा प्रकाशित नहीं की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…