ईदुल अमीन
डेस्क: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने कहा है कि ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय न होने पर पार्टी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 27 जनवरी तक पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने की संभावना है, जिसके बाद यात्रा पांच दिनों तक राज्य में रहेगी।
द हिंदू के अनुसार, यात्रा के 27 जनवरी तक पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने की संभावना है, जिसके बाद यात्रा पांच दिनों तक राज्य में रहेगी। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी गठबंधन दलों के प्रमुखों को पत्र लिखकर यात्रा के लिए आमंत्रित किया था। द हिंदू से बात करते हुए टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि बिना कोई चुनावी समझ बने वे कांग्रेस के किसी कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकते।
मालूम हो कि 19 दिसंबर को टीएमसी ने कांग्रेस से कहा था कि वो राजय में कांग्रेस को केवल दो सीटें दे पाएगी। कांग्रेस ने 2019 का लोकसभा चुनाव वाम मोर्चे के साथ चुनावी समझौते के तहत लड़ा था और कुल वोट शेयर का 5.67% हासिल करते हुए दो सीटें जीती थीं। टीएमसी का तर्क है कि कांग्रेस द्वारा जीती गई इन दो सीटों को छोड़कर बाकी सीटों पर पार्टी का वोट शेयर चार फीसदी से भी कम है। उधर, वाम मोर्चा पहले ही तृणमूल के साथ गठबंधन से इनकार कर चुका है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…