आफ़ताब फारुकी
डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को असम के बटाद्रवा थान मंदिर में जाने से रोक दिया गया है। बताते चले राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कर रहे हैं और ये यात्रा इस समय असम में हैं। जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी वैष्णव संत श्रीमंत देव की स्थली बटाद्रवा थान मंदिर जाना चाह रहे थे लेकिन रास्ते में ही पुलिस प्रशासन ने राहुल गांधी को रोक दिया। इस वाकये का एक वीडियो सामने आया है जिसमें राहुल गांधी अपनी गाड़ी से उतर कर पुलिसकर्मी से पूछते हैं कि ‘आखिर उन्हें क्यों रोका जा रहा है?’
राहुल गांधी वीडियो में कह रहे हैं, “भाई मामला क्या है? क्या मैं जाकर बैरिकेड देख सकता हूं। मैं मंदिर में क्यों नहीं जा सकता। क्या मंदिर जाने की अनुमति नहीं है। मेरे पास परमिशन है। मुझे मंदिर के प्रशासन ने बुलाया है, मैं हाथ जोड़ना चाहता हूं, भगवान का दर्शन करना चाहता हूं।”
इस घटना के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “हम मंदिर में जाने की कोशिश कर रहे हैं। हमें बुलाया गया था और अब हमें जाने नहीं दिया जा रहा है। हम कुछ भी जबरदस्ती नहीं करेंगे, हम यहां अपनी यात्रा करने आए हैं, हम तो उनसे कारण जानना चाह रहे हैं।” राहुल गांधी ने ये भी कहा- “ लगता है आज सिर्फ़ एक ही व्यक्ति (पीएम नरेंद्र मोदी) मंदिर जा सकता है।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…