प्रमोद कुमार
डेस्क: उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना 49 में चाकू से हमले के बाद एक युवक को बाइक से घसीटने का मामला सामने आया है। ये घटना थाना सेक्टर 49 के बरौला गांव की है। जिस युवक को बाइक से बांधकर घसीटे जाने के सीसीटीवी वीडियो सामने आया है उस मृतक का नाम मेहँदी हसन है और पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद इस मामले में आरोपी अनुज और नितिन को गिरफ्तार किया है।
नोएडा के एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्रा के मुताबिक़, ‘रविवार सुबह तड़के लगभग पांच बजे, अनुज और नितिन नाम के दो अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। पुलिस आला क़त्ल की बरामदगी के लिए दोनों अभियुक्तों को ले जा रही थी। इस दौरान दोनों बदमाशों ने भागने की कोशिश की और पुलिस के साथ एनकाउंटर हुआ, जिसमें दोनों घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’
पुलिस के मुताबिक़, शनिवार को बरौला गांव के रहने वाले अनुज और नितिन ने मेहदी हसन नाम के युवक को चाकू मारा था। इस हमले में मेहदी हसन की मौत हो गई है। एडिशनल डीसीपी मनीष मिश्रा ने इस घटना के बाद जारी एक बयान में कहा था, ‘सेक्टर 49 की बरौला चौकी पर दो लड़के एक लड़के को घायल अवस्था में लेकर आए थे। घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। अनुज ने बताया था कि 2018 में मेहदी हसन ने उसके पिता को चाकू मार दिया था जिसका मुक़दमा चल रहा है। मेहदी हसन उससे टोकाटाकी करता था जिससे तंग आकर उसने अपने भाई के साथ मिलकर उसे चाकू मार दिया। दोनों अभियुक्तों नितिन और अनुज को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…