तारिक़ खान
डेस्क: पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे और कांग्रेस के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की गाड़ी का मंगलवार शाम दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर अलवर में एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में उनकी पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई है। हादसे में मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे हमीर सिंह को फ्रैक्चर आए हैं, अलवर के एक अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद अलवर कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे हैं।
बताते चले मानवेंद्र सिंह पूर्व विदेश और वित्त मंत्री रहे जसवंत सिंह के बेटे हैं। वह बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से एक बार सांसद रहे हैं। मूल रूप से बलोतरा के जसोल के रहने वाले मानवेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ जोधपुर में रहते हैं।
वही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा, “सड़क दुघर्टना में मानवेंद्र सिंह जसोल की पत्नी श्रीमती चित्रा सिंह के निधन का समाचार दुखद है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं परिजनों को हिम्मत देने की कामना करता हूं। मैं ईश्वर से सड़क दुघर्टना में घायल श्री मानवेंद्र सिंह जसोल एवं अन्य परिजनों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”
राज्य की पूर्व सीएमवसुंधरा राजे ने भी दुख जताते हुए कहा है, “सड़क दुर्घटना में पूर्व सांसद एवं विधायक श्री मानवेंद्र सिंह जसोल की पत्नी श्रीमती चित्रा सिंह के निधन का समाचार सुन आहत हूँ। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों और जसोल-वसियों के प्रति मैं गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करती हूँ। श्री मानवेंद्र सिंह और उनके पुत्र भी घायल हुए हैं, मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूँ।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…